Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Nashik Earth Quake : महाराष्ट्र के नासिक में लगातार दो भूकंप, 4.3 और 3.3 रही तीव्रता, लोग घरों से निकले बाहर

Nashik Earth Quake :  महाराष्ट्र के नासिक और आसपास के इलाकों में शनिवार रात से रविवार सुबह तक दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहला झटका रात करीब 10 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.3 थी. इसके बाद सुबह 5:33 बजे 3.3 तीव्रता का दूसरा भूकंप दर्ज किया गया. झटकों के बाद कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.
महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास था केंद्र
भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र और गुजरात सीमा से लगी हटगढ़ पर्वत श्रृंखला के भानवाड़ क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया. नासिक शहर के अलावा सुरगाणा, कलवण, देवला, चांदवड़, पेठ, दिंडोरी और निफाड़ तालुका के कई हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए.


कुछ मकानों में आईं दरारें
जिला प्रशासन के शुरुआती आकलन के अनुसार, सुरगाणा के भादर और दिंडोरी के नानाशी गांव में कुछ कच्चे-पक्के मकानों की दीवारों में दरारें आई हैं. हालांकि, भूकंप से किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है. प्रशासन ने ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बांधों का निरीक्षण भी किया, जहां सभी संरचनाएं सुरक्षित पाई गईं.


कलेक्टर ने अफवाहों से बचने की अपील की
नासिक के जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. उन्होंने घबराने के बजाय सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा. इससे पहले भी जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त की शुरुआत में इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. लगातार हो रही भूगर्भीय हलचल को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !