Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, गरीब नवाज कॉलोनी से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने रविवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गरीब नवाज कॉलोनी से एक महिला को ब्राउन शुगर की 45 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान हिना खान के रूप में हुई है।

डीएसपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार, ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने के बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान के नेतृत्व में टीम गरीब नवाज कॉलोनी पहुंची। इसके बाद हिना खान के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त करने के बाद पुलिस हिना खान को थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पहले भी नशे के कारोबार का आरोप
पुलिस के अनुसार, हिना खान पर पहले भी नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में उसने एक टाइगर मोबाइल जवान पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद बस्ती में हंगामे की स्थिति बनी थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है और बरामद ब्राउन शुगर से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !