Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jamshedpur News: गोलमुरी सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के आकाशदीप प्लाजा के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजन सिदगोड़ा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस के सामने अपनी शिकायत रखते हुए कार्रवाई में देरी पर नाराजगी जताई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया था, और बाद में एक अन्य चालक वाहन को वहां से लेकर चला गया। उनका कहना है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद दुर्घटना में शामिल वाहन को उसी समय जब्त नहीं किया गया. 

ट्रेलर की चपेट में आने से हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक सवार युवक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेलर की चपेट में आ गया और वाहन का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया था। वहीं, हादसे के बाद से वाहन चालक के फरार होने की बात सामने आई थी।

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं परिजन
मंगलवार को सिदगोड़ा थाना पहुंचे परिजनों ने पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत रखी। परिजनों का कहना है कि वे न्याय की उम्मीद लेकर थाना पहुंचे, लेकिन अब तक हुई कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि यदि मौके पर मौजूद पुलिस समय रहते वाहन को जब्त कर लेती तो मामले की जांच में मदद मिल सकती थी। परिजनों ने यह भी कहा कि मृतक हेलमेट पहना हुआ था और वह ट्रैफिक पुलिस से बचने की कोशिश नहीं कर रहा था। उनका आरोप है कि पीछे से वाहन की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !