Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jharkhand Assembly Monsoon: झारखंड विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सत्ता-विपक्ष के विधायक वेल में पहुंचे

Jharkhand Assembly Monsoon: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही सदन का माहौल गरमा गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई. इसी दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए “चंदा चोर” के नारे लगाए.

हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन सदन में बढ़ते शोर के कारण स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. कुछ ही देर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायक सदन के वेल में पहुंच गए.

सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की और योगेंद्र महतो समेत कई विधायक वेल में पहुंचे. वहीं भाजपा के विधायक भी वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.



शोर-शराबे के बीच पेश हुआ प्रतिवेदन
सदन में काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा जारी रहा. इसी बीच संसदीय कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में एक प्रतिवेदन पेश किया. विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों के हंगामे के बीच ही प्रतिवेदन को सदन में पारित कर दिया गया. इस दौरान सदन का माहौल लगातार हंगामेदार बना रहा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !