Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jharkhand Politics: JPSC विवाद और खनिज विधेयक के खिलाफ उतरी CPI, हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच की मांग करते हुए 17 अगस्त से आंदोलन का ऐलान

Jharkhand Politics: झारखंड में खनिज विधेयक और JPSC-JSSC विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की झारखंड राज्य परिषद की बैठक रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की गई.

JPSC घोटाले की न्यायिक जांच की मांग
CPI के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि छात्रों का CBI और CID जांच से भरोसा उठ चुका है. उन्होंने मांग की कि झारखंड सरकार हाईकोर्ट के कार्यरत जजों की विशेष समिति बनाए. पार्टी का कहना है कि निष्पक्ष न्यायिक जांच से ही सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी.

खनिज विधेयक का किया विरोध
बैठक में खान एवं खनिज (संशोधन) विधेयक 2026 का भी कड़ा विरोध किया गया. महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर सबसे पहला अधिकार राज्य और यहां के लोगों का है. उन्होंने आरोप लगाया कि नया विधेयक कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देता है.



17 अगस्त से राज्यव्यापी आंदोलन
CPI ने 17 अगस्त से पूरे झारखंड में विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है. पार्टी ने मजदूरों, किसानों, छात्रों और युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. नेताओं का कहना है कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !