Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Ranchi Crime News: रांची में नशे की बड़ी खेप बरामद, जुमार पुल बस स्टैंड के पास 5 लाख की ब्राउन शुगर संग महिला तस्कर गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुमार पुल बस स्टैंड के पास एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, महिला के पास से 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने महिला के पास से 20 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. मामले में पुलिस अब ब्राउन शुगर की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

बिहार से खेप आने की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला बस के जरिए जुमार पुल बस स्टैंड पहुंचेगी. उसके पास अवैध मादक पदार्थ होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को अलर्ट किया गया. इसके बाद सदर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी टीम बनाई गई. टीम जुमार पुल बस स्टैंड के पास पहुंचकर संदिग्ध महिला के आने का इंतजार करने लगी.

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश
दोपहर करीब 3:10 बजे पुलिस को एक महिला ऑटो में अकेली बैठी दिखाई दी. पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर महिला ने ऑटो से उतरकर भागने की कोशिश की. हालांकि, टीम में शामिल महिला चौकीदार की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में महिला ने अपना नाम मुन्नी देवी, उम्र 43 वर्ष, पति बाबला राम बताया. उसका पता रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर बाजार, जतराटांड़, देवी मंडप के पास बताया गया है.

पर्स में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर
पुलिस के अनुसार, महिला की तलाशी के दौरान उसके काले रंग के पर्स से प्लास्टिक के पाउच में छिपाकर रखी 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके अलावा उसके पास से आई-टेल कंपनी का काले रंग का की-पैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद मिले. मोबाइल में जियो कंपनी का सिम कार्ड लगा हुआ था.

खरीद-बिक्री के नेटवर्क की जांच
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान महिला ने रांची जिले के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई है. पुलिस अब बरामद मोबाइल और अन्य जानकारी के आधार पर नशीले पदार्थ के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है. मामले में आगे की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !