Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Ranchi News: NHA के CEO डॉ. सुनील बरनवाल ने झारखंड में आयुष्मान व अबुआ स्वास्थ्य योजना की समीक्षा की

Ranchi News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के CEO डॉ. सुनील बरनवाल ने मंगलवार को झारखंड की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में आयुष्मान, अबुआ स्वास्थ्य, वय वंदना और ABHA कार्ड बनाने की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. एनएचएम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में राज्य के सभी 24 जिलों के अधिकारियों से कार्ड बनाने की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली गई.

पात्र लोगों की पहचान कर जल्द बनेंगे कार्ड
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र लोगों की पहचान कर तेजी से आयुष्मान, अबुआ स्वास्थ्य और वय वंदना कार्ड बनाए जाएं. 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को चिन्हित कर वय वंदना कार्ड जारी करने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में आशा कार्यकर्ता, सहिया, सेविका और सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड बनाने को भी प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया.

ABHA कार्ड बनाने की रफ्तार बढ़ाने का आदेश
डिजिटल हेल्थ आईडी यानी ABHA कार्ड की प्रगति की भी समीक्षा हुई. सभी जिलों को इसकी रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए. जहां OTP नहीं मिल रहा है, वहां फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान कर कार्ड बनाने को कहा गया.

सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ सभी स्वास्थ्यकर्मियों का 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके अलावा दवा दुकानों को भी स्वास्थ्य संस्थानों के रजिस्ट्रेशन सिस्टम से जोड़ने की तैयारी की जा रही है.

31 अगस्त और 30 सितंबर की तय हुई डेडलाइन
अधिकारियों को HMIS और राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा विनिमय (NHCX) का एकीकरण 31 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं निजी अस्पतालों में डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू कर 30 सितंबर तक ऑनलाइन क्लेम की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !