Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jharkhand News: झारखंड पुलिस में 31 सब-इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर पद के लिए योग्य, मुख्यालय ने जारी की सूची

Jharkhand News: झारखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने जैप संवर्ग के 31 सब-इंस्पेक्टरों की सूची जारी की है, जिन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति के लिए योग्य पाया गया है। हालांकि, मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सूची अंतिम प्रोन्नति आदेश नहीं है।


प्रोन्नति को लेकर DGP तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में चयन पर्षद की बैठक हुई। बैठक में ADG मुख्यालय मनोज कौशिक, IG विशेष शाखा प्रभात कुमार, IG संगठित अपराध असीम विक्रांत मिंज और IG मानवाधिकार पंकज कम्बोज भी शामिल हुए।


इंस्पेक्टर संवर्ग में 32 पद खाली

पुलिस मुख्यालय के अनुसार इंस्पेक्टर संवर्ग में कुल 32 पद रिक्त हैं। इनमें 28 पद सामान्य वर्ग और 4 पद अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित हैं। चयन पर्षद के समक्ष कुल 62 सब-इंस्पेक्टरों के सेवा रिकॉर्ड प्रस्तुत किए गए। रिकॉर्ड और अन्य निर्धारित मानकों की समीक्षा के बाद 31 अधिकारियों को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति के लिए योग्य पाया गया।




इन अधिकारियों को पाया गया प्रोन्नति के लिए योग्य

योग्य पाए गए अधिकारियों में बरमेश्वर ओझा, रामाशंकर सिंह, रविशंकर सिंह, उपेंद्र सिंह, महेंद्र राय, विश्वम्भर चंद्र किशोर, मो. फिरोज आलम, मो. शहावउद्दीन, शिवलाल यादव, प्रहलाद प्रसाद, विनय कुमार सिंह, बुचुन पाल, जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार, महेंद्र शर्मा, रामभवन सिंह, श्रीहरी तिवारी, रवींद्र चौधरी, कपिलदेव महतो, हैदर अली खां, मनोज कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, कुमार पुरुषोत्तम सिंह, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार, यशवंत कुमार सोय, सत्यदेव उरांव, विक्टर विनय मिंज, छठुलाल मरांडी, विश्वनाथ बोदरा और डिबरू टोप्पो शामिल हैं।


मुख्यालय ने स्पष्ट किया; अंतिम प्रोन्नति आदेश नहीं

पुलिस मुख्यालय ने जारी सूची को लेकर स्पष्ट किया है कि इसमें केवल उन अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें प्रोन्नति के लिए योग्य पाया गया है। इस सूची को अंतिम प्रोन्नति आदेश नहीं माना जाएगा। अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रोन्नति को लेकर औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !