Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

West Singhbhum News: चाईबासा के लोटा गांव में कच्ची दीवार ढहने से 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों में छाया मातम

West Singhbhum News: चाईबासा के लोटा गांव में कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच हुए एक हादसे में 64 साल के सुखलाल पाडेया की मौत हो गई. गुरुवार को अपने घर के पास खड़े रहने के दौरान पास के एक मकान की दीवार उन पर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


दीवार के मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत

बताया गया कि सुखलाल घर के पास खड़े थे. इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई. वह मलबे के नीचे दब गए और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.


लगातार बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवारें

परिजनों के मुताबिक, गांव में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. बारिश के कारण मिट्टी से बने कई घरों की दीवारें कमजोर हो गई हैं. परिजनों का कहना है कि इसी वजह से दीवार अचानक गिर गई. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !