Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Bilaspur News: घोंघा नदी पार करते समय 3 बच्चों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव

 Bilaspur News:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. तखतपुर क्षेत्र के समडील गांव में घोंघा नदी पार करते समय तीन स्कूली बच्चे तेज बहाव में बह गए. हादसा शनिवार को हुआ था. काफी देर तक बच्चों की तलाश चलती रही. रविवार को तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए गए.


सुबह नदी में कम था पानी
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे शनिवार सुबह स्कूल गए थे. उस समय नदी में पानी कम था. दिनभर तेज बारिश हुई. इसके बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. दोपहर तक नदी तेज बहाव के साथ उफान पर आ गई.
स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर लौट रहे थे. इसी दौरान वे नदी के तेज बहाव में फंस गए.

देर होने पर नदी वाला रास्ता चुना
परिजनों के मुताबिक बच्चे आमतौर पर दूसरे रास्ते से स्कूल जाते थे. वह रास्ता ज्यादा सुरक्षित था. शनिवार को स्कूल पहुंचने में देर हो रही थी. इसलिए बच्चों ने नदी के रास्ते से जाना चुना. वापसी में भी वे इसी रास्ते से घर लौट रहे थे. नदी पार करते समय अचानक तेज पानी में बह गए. काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे. इसके बाद गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की.

SDRF ने रातभर चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था. इसके बाद SDRF की टीम को बचाव अभियान में लगाया गया. टीम ने रातभर बच्चों की तलाश की. रविवार को तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए. जांच अधिकारी अविनाश पासवान ने बताया कि तीन बच्चे स्कूल से लौटते समय उफनती नदी में बह गए थे. SDRF की टीम ने काफी प्रयास के बाद तीनों के शव बरामद किए. पुलिस ने मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना की जांच भी की जा रही है.

गांव में पसरा मातम
हादसे के बाद समडील गांव में मातम पसरा है. बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों को उफनती नदियों और नालों को पार नहीं करने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने बच्चों को ऐसे खतरनाक रास्तों से दूर रखने की भी अपील की है.





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !