Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ramgarh News: रामगढ़ में पुलिस की छापेमारी, 22 किलो से ज्यादा गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, दो वाहन भी किए गए जब्त

Ramgarh News: नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामगढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष चौक इलाके में छापेमारी के बाद कुल 22.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो वाहनों समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है।


Ramgarh News: नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामगढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष चौक इलाके में छापेमारी के बाद कुल 22.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो वाहनों समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

एसपी मुकेश कुमार लुनायत के अनुसार, 22 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाष चौक स्थित एक गुमटी से अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. अकरम रजा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।


पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

छापेमारी टीम जब सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने मौजूद गुमटी के पास पहुंची, तो वहां मौजूद एक युवक पुलिस बल को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान न्यू कॉलोनी बगीचा निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने गुमटी की तलाशी ली, जहां से करीब 960 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर उसके घर में भी छापेमारी की गई।

घर से 21.300 किलो गांजा बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर से 16 अलग-अलग पैकेटों में रखा करीब 21.300 किलोग्राम गांजा मिला। गुमटी और घर से बरामद गांजा की कुल मात्रा 22.200 किलोग्राम बताई गई है।

पुलिस ने गांजा के परिवहन में इस्तेमाल होने की आशंका पर आल्टो कार संख्या JH-02T-2425 और एक अन्य वाहन JH-24N-2425 को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही बरामद गांजा के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !