Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi Railway News: रांची से ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए नई द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने की उठी मांग, रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने की अपील

Ranchi Railway News: रांची से ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग उठी है. प्रस्तावित ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाने की मांग की गई है. दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने इस संबंध में रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है. उन्होंने प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड तक भेजने का अनुरोध किया है.

इन शहरों से होकर चलाने का प्रस्ताव
प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन रांची से चलकर लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, वाराणसी, अयोध्याधाम और बरेली होते हुए ऋषिकेश-हरिद्वार पहुंचेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से रांची के यात्रियों को कई बड़े शहरों के लिए सीधी रेल सेवा मिल सकेगी.

यात्रियों को नहीं बदलनी होगी ट्रेन
अरुण जोशी के अनुसार, अभी रांची से अयोध्या, लखनऊ, बरेली, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए सीधी ट्रेन नहीं है. नई ट्रेन शुरू होने पर यात्रियों को बीच के स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे खासकर धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिल सकती है. अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा. लखनऊ जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी सीधी ट्रेन उपयोगी हो सकती है. वहीं, रांची और बरेली के बीच सीधा रेल संपर्क बनने से व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.



रेलवे बोर्ड को भेजने की मांग
अरुण जोशी ने रेलवे से प्रस्ताव पर जल्द पहल करने का आग्रह किया है. उन्होंने रांची-ऋषिकेश/हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने की मांग की है. पत्र की प्रतिलिपि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा और रांची के मंडल रेल प्रबंधक को भी भेजी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !