Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamshedpur MGM Hospital: जमशेदपुर के MGM अस्पताल में बीच रास्ते में फंसी लिफ्ट, 25 मरीज व परिजन आधे घंटे बाद निकाले गए

Jamshedpur MGM Hospital: जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अस्पताल में लगी कुल 15 लिफ्ट में से सिर्फ 4 ही चालू स्थिति में हैं. इनमें से भी एक लिफ्ट शनिवार को अचानक बीच में बंद हो गई, जिससे इलाज कराने आए लगभग 25 मरीज और उनके परिजन लिफ्ट के अंदर ही फंस गए.

मरीज लिफ्ट के अंदर तकरीबन आधे घंटे तक फंसे रहे और मदद का इंतजार करते रहे. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तकनीशियन ने काफी मशक्कत की और लगभग 30 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.



इस घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई. बताया जा रहा है कि लिफ्ट की चाबियों को संभालने की जिम्मेदारी होमगार्ड के जवानों पर थी. जब तकनीशियन ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने के लिए चाबी मांगी, तो जवानों ने चाबियां खो जाने की बात कहकर अपने हाथ खड़े कर दिए.

आखिरकार तकनीशियन ने पुरानी चाबियों का इस्तेमाल करके किसी तरह लिफ्ट को खोला. जमशेदपुर का एमजीएम अस्पताल आए दिन अपनी लचर व्यवस्था और इलाज में लापरवाही की खबरों को लेकर चर्चा में रहता है. शनिवार को लिफ्ट खराब होने और चाबियां गायब मिलने से एक बार फिर साबित हो गया कि अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !