Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Palamu News: मेदिनीनगर में टला बड़ा हादसा, NH-39 पर CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक में गैस रिसाव; चालक की सूझबूझ से बची जान

Palamu  News: पलामू के मेदिनीनगर स्थित सदर थाना क्षेत्र के जोड़ इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नेशनल हाईवे-39 पर सीएनजी सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक गैस रिसाव होने लगा. इससे पूरे इलाके में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. चालक की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की बदौलत समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया.

चालक ने झाड़ियों की ओर मोड़ा ट्रक
प्राथमिक जानकारी के अनुसार पाइप फटने की वजह से ट्रक में मौजूद सिलेंडरों से सीएनजी का रिसाव शुरू हुआ. यह ट्रक चतरा के हरहर से 60 सीएनजी सिलेंडर खाली करने के बाद लौट रहा था. जोड़ के पास जैसे ही लीकेज शुरू हुआ, ड्राइवर ने बिना समय गंवाए ट्रक को मुख्य हाईवे से हटाकर जंगल-झाड़ियों वाले सुरक्षित क्षेत्र की ओर मोड़ दिया. चालक ने तुरंत घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी.
 
NH-39 पर यातायात किया गया वन-वे
सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल और जोड़ पिकेट के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नेशनल हाईवे-39 पर गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित करते हुए रूट को वन-वे कर दिया. एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी तुरंत मौके पर बुला लिया गया. गैस रिसाव के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में हल्की तकलीफ का सामना करना पड़ा.

तकनीकी टीम की मदद से बंद किया गया वाल्व
बताया जा रहा है कि ट्रक में रखे 60 में से कुल 5 सिलेंडरों से गैस का रिसाव हो रहा था. पुलिस ने संबंधित कंपनी के विशेषज्ञों से फोन पर तकनीकी निर्देश लेकर सिलेंडरों का वाल्व सुरक्षित तरीके से बंद किया. गैस रिसाव पूरी तरह बंद होने के बाद ही स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली.

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया पुलिस द्वारा
सदर थाना पुलिस के अनुसार अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है. सही समय पर ट्रक को आबादी और मुख्य सड़क से दूर ले जाने के कारण एक संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !