Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Pakur News: दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश

Pakur News: पाकुड़ समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई. सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की स्थिति की समीक्षा की गई.

योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर
बैठक में सांसद ने अधिकारियों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने और संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखने को कहा गया.

मनरेगा से स्वास्थ्य तक समीक्षा
बैठक के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम आवास, अबुआ आवास, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा हुई. लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत पर विशेष जोर दिया गया. इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

सदर अस्पताल की सेवाओं पर चर्चा
बैठक में पाकुड़ सदर अस्पताल की रात्रिकालीन चिकित्सा व्यवस्था और एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने का मुद्दा भी उठा. स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और जरूरत के समय लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया.

12 लाभुकों को मिली परिसंपत्तियां
बैठक के दौरान 12 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इस मौके पर लिट्टीपाड़ा और महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निशात आलम, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, एसपी अनुदीप सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !