Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Jharkhand News: झारखंड के 98 बच्चों में 91 की सफल हार्ट सर्जरी, शशि प्रकाश झा ने अमृता अस्पताल का जताया आभार

Jharkhand News: जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे झारखंड के बच्चों के इलाज के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की पहल के तहत अब तक 98 बच्चों को कोच्चि के अमृता अस्पताल भेजा गया है। इनमें से 91 बच्चों की सफल हार्ट सर्जरी हो चुकी है। शनिवार को अमृता अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, उनके अभिभावकों और अभियान से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बच्चों की पहचान, जांच और उपचार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने आसपास जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जानकारी जुटाएं और उनके इलाज के लिए उन्हें प्रेरित करें।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभिभावक अपने क्षेत्र में कम से कम पांच ऐसे बच्चों की पहचान करने का प्रयास करे, जिन्हें जन्म से हृदय संबंधी बीमारी है। अभियान का उद्देश्य तभी पूरा माना जाएगा, जब झारखंड में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित कोई बच्चा इलाज से वंचित न रहे।


झारखंड में ही हार्ट सर्जरी की सुविधा विकसित करने की मांग

शशि प्रकाश झा ने अमृता अस्पताल प्रबंधन से झारखंड में भी इस तरह की चिकित्सा व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य के बच्चों को हार्ट सर्जरी के लिए दूसरे राज्य में भेजने की आवश्यकता कम हो और उन्हें झारखंड में ही बेहतर उपचार मिल सके।

उन्होंने बच्चों की पहचान, स्क्रीनिंग और इलाज की प्रक्रिया में समन्वय के लिए NHM के राज्य समन्वयक मुकेश कुमार और अमृता अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार के योगदान की भी सराहना की।

निःशुल्क सर्जरी के साथ रहने और भोजन की भी व्यवस्था

अभियान निदेशक ने बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी कराने के साथ उनके और अभिभावकों के रहने तथा भोजन की व्यवस्था करने के लिए अमृता अस्पताल और अमृता फाउंडेशन के प्रति आभार जताया। उन्होंने इस अभियान में रोटरी कोच्चि के सहयोग की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं के समन्वित प्रयास से जरूरतमंद बच्चों को समय पर इलाज मिल पा रहा है। कार्यक्रम में अमृता अस्पताल की ओर से इलाज के लिए पहुंचे बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। बच्चों के उपचार में डॉ. बृजेश, डॉ. कृष्ण कुमार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहा स्वास्थ्य अभियान

बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश और स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की देखरेख में कार्यक्रम संचालित हो रहा है, जबकि अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत रांची के हटिया स्टेशन से बच्चों को निःशुल्क हार्ट सर्जरी और इलाज के लिए कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल भेजा गया था। कोच्चि में हुए कार्यक्रम में NHM के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा के अलावा राज्य समन्वयक मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !