Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, 15-20 लोगों ने युवक के साथ की मारपीट

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग झुमकटोला में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान रणवीर सरकार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है. घटना में रणवीर के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है. रणवीर के अनुसार, गुरुवार शाम उनके घर के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी थी. इसी दौरान बालू लेकर जा रहा एक वाहन वहां पहुंचा. वाहन के रास्ते में गाड़ी खड़ी होने के कारण दूसरे पक्ष ने रणवीर से गाड़ी हटाने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई.

10 से 15 लोगों पर मारपीट का आरोप
रणवीर का आरोप है कि कुछ ही देर में बहस हाथापाई में बदल गई. उन्होंने दावा किया कि करीब 10 से 15 लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की. मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. रणवीर ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को आगे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है.

अवैध बालू खनन को लेकर विवाद का दावा
रणवीर का आरोप है कि पूरा विवाद कथित अवैध बालू खनन और बालू ढुलाई को रोकने की कोशिश को लेकर हुआ. फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पूरी पुष्टि नहीं हुई है. मामले को लेकर आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !