Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Dhanbad News: धनबाद में गणेश पूजा मेले का विवाद पहुंचा कोर्ट, DC-नगर आयुक्त समेत 11 के खिलाफ शिकायतवाद

Dhanbad: धनबाद जिले में स्थित डिगवाडीह में गणेश पूजा के दौरान लगने वाले मेले के संचालन को लेकर चल रहा विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है. मेला संचालक और लोयाबाद निवासी पवन कुमार प्रजापति ने धनबाद DC, नगर आयुक्त, SDO, झरिया CO और जोड़ापोखर थाना प्रभारी समेत 11 लोगों के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया है.

कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई
मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नूतन एक्का की अदालत में शिकायतवाद पर सुनवाई हुई. शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता मेघनाथ रवानी ने अदालत में अपना पक्ष रखा. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 अक्टूबर की तारीख तय की है. शिकायतवाद में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मोहन यादव, दिनेश यादव, गणेश यादव, मनोज कुमार ठाकुर, उत्सव राम और अवध बिहारी राम को भी प्रतिवादी बनाया गया है.

सोमवार को दर्ज कराई थी शिकायत
पवन कुमार प्रजापति ने सोमवार को अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद डिगवाडीह के गणेश पूजा मेले के संचालन को लेकर चल रहा विवाद प्रशासनिक दायरे से निकलकर न्यायिक प्रक्रिया में पहुंच गया है. मामले में शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों पर अदालत की आगे की कार्यवाही के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !