Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

Tatanagar Station Development: टाटानगर स्टेशन को आधुनिक बनाने की दिशा में पहल, DRM के निर्देश पर सौंपा विकास प्रस्ताव

 Tatanagar Station Development: टाटानगर स्टेशन को और बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक और पहल की गई है. DRM CKP के निर्देश पर स्टेशन के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारियों को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया.

स्टेशन निदेशक को सौंपा गया ज्ञापन
ज्ञापन स्टेशन निदेशक/TATA सुनील कुमार और जनसंपर्क निरीक्षक PRI/TATA अबीर मिश्रा को सौंपा गया. इस दौरान स्टेशन से जुड़ी कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की बेहतर पहचान को लेकर भी सुझाव रखे गए.

डेस्टिनेशन बोर्ड को आधुनिक बनाने पर चर्चा
बैठक में CDO डेस्टिनेशन बोर्ड के आधुनिकीकरण का मुद्दा भी उठाया गया. स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ट्रेनों और उनके गंतव्य की जानकारी आसानी से मिल सके, इस दिशा में चर्चा हुई. इसके अलावा स्थानीय इंफ्लुएंसर्स मीट आयोजित करने को लेकर भी बातचीत हुई.

स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर भी चर्चा
टाटानगर स्टेशन के चल रहे रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़े अपडेट पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई. इस दौरान रेल प्रेमी सोमंको तिरु भी साथ मौजूद रहे. स्टेशन के विकास को लेकर हुई इस पहल को टाटानगर को आधुनिक रूप देने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !