Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-01

Jharkhand: कुख्यात अमन साहू गैंग के मयंक सिंह को लेने अजरबैजान जाएगी झारखंड की पुलिस, मिल गई है प्रत्यर्पण की अनुमति

Ranchi: झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के अपराधी मयंक सिंह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजरबैजान से लाने के लिए जाने वाली टीम का नेतृत्व एटीएस एसपी ऋषभ झा करेंगे। एटीएस एसपी के साथ तीन सदस्यीय टीम भी अजरबैजान जाएगी। इस दौरान अजरबैजान की जेल में बंद मयंक सिंह को अजरबैजान प्रशासन, झारखंड पुलिस को सौंपेगा और झारखंड पुलिस मयंक को लेकर देश पहुंचेगी।

मयंक सिंह के प्रत्यर्पण की अनुमति अजरबैजान के शीर्ष कोर्ट से मिलने के बाद उसकी वापसी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पहल की है। पुलिस मुख्यालय ने विदेश जाने के लिए अनुमति से जुड़ा पत्र गृह विभाग को भेजा है। गृह विभाग की अनुमति मिलने के बाद एटीएस की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो जाएगी।

अमन साहू की मुठभेड़ में मौत के बाद उसके गिरोह की कमान मयंक सिंह और राहुल सिंह को सौंपी गई है। अमन साहू गिरोह से जुड़े तमाम कॉल भी मयंक सिंह के नाम से ही किए जाते थे। मयंक उर्फ सुनील मीणा, अमन साहू और लॉरेंश विश्नोई के गैंग की बीच की कड़ी था। विदेश में बैठकर वह गिरोह का संचालन किया करता था। इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद वह अजरबैजान के इमीग्रेशन अधिकारियों के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद से ही वह वहां की राजधानी बाकू के जेल में रह रहा था। सीबीआई के जरिए उसके प्रत्यर्पण की अपील एटीएस ने की थी। अजरबैजान में सुनवाई के बाद मयंक के प्रत्यर्पण की इजाजत बीते दिनों मिल गई थी।अमन साहू झारखंड का कुख्यात अपराधी था। बीते दिनों उसे छत्तीसगढ़ की जेल से झारखंड लाया जा रहा था। इस दौरान पलामू पहुंचने पर उसका एनकाउंटर कर दिया गया और उसकी मौत हो गई। अमन साहू के कुख्यात होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसे झारखंड का लॉरेंस बिश्नोई कहा जाता था। अब उसकी मौत के बाद गैंग की कमान संभालने वाले गुर्गे मयंक सिंह को भी झारखंड पुलिस जल्द ही अपनी गिरफ्त में ले लेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !