Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur Jugsalai Traffic Police Negligence: जुगसलाई में बीच सड़क पर ब्रेक डाउन हुआ भारी वाहन, घंटों लगा रहा जाम, ट्रैफिक पुलिस बनी रही मूकदर्शक!

Jamshedpur: शनिवार सुबह जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक भारी वाहन के ब्रेक डाउन हो जाने और ट्रैफिक पुलिस की घोर लापरवाही के कारण एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पावर हाउस गेट के सामने एक भारी वाहन के ब्रेक डाउन हो जाने से सड़क का आधा हिस्सा पूरी तरह से जाम हो गया, जबकि शेष हिस्से से धीरे धीरे वाहन रेंगते रहे।


हैरान करने वाली बात यह रही कि महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित जुगसलाई ट्रैफिक थाना के सामने पुलिसकर्मी रोज की तरह हेलमेट चेकिंग के लिए बैरिकेडिंग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच तो गई, लेकिन सिर्फ खानापूर्ति करती नजर आई। ना तो ब्रेक डाउन वाहन को हटाने का प्रयास किया गया और ना ही ट्रैफिक को सुचारू करने की कोई ठोस व्यवस्था की गई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो जाम की स्थिति टाली जा सकती थी। परंतु पुलिसकर्मी केवल मूकदर्शक बनकर खड़े रहे और हेलमेट चेकिंग शुरू करने का इंतजार करते रहे।

इतना ही नहीं, थाने से कुछ ही दूरी पर "नो पार्किंग" क्षेत्र में रोज़ाना सैकड़ों गाड़ियां खड़ी रहती हैं, लेकिन उस पर कभी कोई सख्ती नहीं दिखाई जाती। वहीं, आम नागरिकों को हेलमेट ना पहनने पर त्वरित चालान काटा जाता है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ चालान काटना रह गई है, या फिर जनता की सुविधा और यातायात प्रबंधन की भी कोई जिम्मेदारी है?

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !