Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

JLKM Meeting: जेएलकेएम की बैठक सम्पन्न, जनसंपर्क अभियान तेज़ करने का संकल्प


सरायकेला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को सरायकेला के भीमखंडा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई और विधायक प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में जिला समिति, युवा इकाई, पंचायत प्रतिनिधि सहित सभी मंचों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक का उद्देश्य संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाना, जन संवाद अभियान चलाना, महिला-युवा नेतृत्व को आगे लाना और जनसरोकारों पर आधारित कार्य योजनाएं तैयार करना रहा।संजय गोराई ने कहा जेएलकेएम का संकल्प है कि झारखंड के हर गाँव तक क्रांति का संदेश पहुँचे।प्रेम मार्डी ने कहा, "गाँव-गाँव जाकर जनता से संवाद करें और पार्टी की विचारधारा फैलाएं।नवीन महतो ने कहा, "कोल्हान क्षेत्र जेएलकेएम का मज़बूत किला बनेगा।

इस मौके पर नवीन महतो, गोपाल महतो, प्रदीप महतो, उमेश महतो, बिंदेश्वर महतो, रोहित प्रधान, मनसा दास,प्रेम महतो, राज महतो गौरव दास, लक्ष्मण महतो, सरोज कुमार, संदीप सिंह, राहुल कुमार, प्रिंस खत्री, रोहित महतो, संजय महतो, सुमित महतो, शिस्तोपतो महतो, देवाशीष महतो, शत्रुघ्न महतो, खोखन महतो, तारा पद महतो, प्रभांशु महतो समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जेएलकेएम को जनआधारित वैकल्पिक शक्ति के रूप में खड़ा करने तथा सदस्यता एवं जन संवाद अभियान को तेज़ करने का संकल्प लिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !