Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Big Breaking: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र

New Delhi: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंपा। अपने पत्र में धनखड़ ने कहा कि वह चिकित्सीय सलाह के अनुसार स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देना चाहते हैं, इसलिए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति का आभार जताया है।


जगदीप धनखड़ ने 6 अगस्त 2022 को देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्यसभा के सभापति के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपराष्ट्रपति बनने से पहले वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।


धनखड़ का राजनीतिक सफर लंबा रहा है। वर्ष 1989 से 1991 तक वह झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। इस दौरान वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में उन्होंने केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी कार्य किया।

18 मई 1951 को राजस्थान के झुंझुनू जिले में जन्मे धनखड़ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त की। आगे की पढ़ाई के लिए वह चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल गए और एनडीए में चयनित हुए, लेकिन उन्होंने सेना की बजाय शिक्षा को चुना। राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद जयपुर में रहकर कानून की पढ़ाई की और वकालत में लंबा समय बिताया।

धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब देश के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !