Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Rotract Club Jamshedpur: रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर, ग्रीन सिटी ने शुरू किया फूड बैंक अभियान

Jamshedpur: रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन सिटी ने समाज की सेवा में एक सराहनीय पहल करते हुए फूड बैंक नामक प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस अभियान के माध्यम से क्लब के उद्देश्य जो कि किसी भी आयोजन, पार्टी, या घर में बचा हुआ अतिरिक्त भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा, ताकि भोजन की बर्बादी रोकी जा सके और कोई भी भूखा न सोए।


क्लब के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास कहीं से भी बचा हुआ साफ-सुथरा और खाने योग्य खाना हो, तो वे क्लब से संपर्क करें। क्लब के वॉलंटियर्स उस भोजन को संग्रह कर ज़रूरतमंदों तक पहुँचाएंगे।


भोजन बर्बाद न करें, उसे साझा करें, इसी सोच के साथ यह अभियान शुरू किया गया है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन सिटी ने सभी शहरवासियों से सहयोग की अपील की है, ताकि ये मानवीय कार्य में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !