Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-24

Kandra fire incident: कांड्रा में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, छत के रास्ते सुरक्षित परिवार को निकाला

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित मेन रोड पर एक बहुमंजिला इमारत में बनी कपड़े की दुकान में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कांड्रा थाना पुलिस और आधुनिक पावर कंपनी को सूचना दी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत धुएं से भर गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक परिवार के सदस्य आग में फंस गए थे। हालांकि, स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए बगल की बिल्डिंग की छत के रास्ते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर पहुंची आधुनिक कंपनी की अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि यह दुकान लाहकोठी निवासी बिपिन प्रसाद गुप्ता की है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !