Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-24

Kapali teenager death: कपाली में 14 वर्षीय किशोर की फांसी से मौत, पुलिस कर रही जांच

सरायकेला-खरसावां: कपाली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में 14 वर्षीय किशोर मोहम्मद फरमान की फांसी के फंदे से लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फरमान अपने खाला के घर सोया करता था, जहां यह घटना घटी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, घर छोटा होने की वजह से फरमान अक्सर पास में ही स्थित अपने खाला के घर सोने चला जाता था। इसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। फरमान के पिता पप्पू ने बताया कि ऐसी कोई आशंका नहीं थी, जिससे ऐसा कदम उठाने की बात कही जा सके।

फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण।






WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !