Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Deoghar Bus Accident: देवघर में भीषण सड़क हादसा: कांवरियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक में टक्कर, 5 की मौत, दर्जनों घायल

Deoghar: झारखंड की धार्मिक नगरी देवघर में सावन के पवित्र महीने के दौरान एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार की सुबह देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया में कांवरियों से भरी एक बस और एलपीजी सिलेंडर से लदा ट्रक आपस में टकरा गए। इस भीषण टक्कर में 5 कांवरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी कांवरिए बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद बस से दुमका जिले स्थित बासुकीनाथ मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जमुनिया के पास सामने से आ रहे एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।


हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल कांवरिए बिहार के बेतिया और गया जिलों के निवासी हैं। सावन में बाबा नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यह हादसा सभी को झकझोर देने वाला है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है और जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !