Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Jamshedpur: मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया की मुठभेड़ की जांच जल्द शुरू करेगी सीआईडी

Jamshedpur: उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी और शूटर अनुज कनौजिया की झारखंड के गोविंदपुर में हुई मुठभेड़ की जांच अब सीआईडी (CID) करेगी। इस मुठभेड़ में अनुज की मौत हो गई थी। जांच जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिसके लिए सीआईडी की टीम गोविंदपुर पहुंचेगी।


गोविंदपुर थाना पुलिस पहले ही मुठभेड़ से संबंधित एफआईआर, केस डायरी और अन्य दस्तावेज सीआईडी को सौंप चुकी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी एजेंसी को दी जाएगी, जिससे जांच की प्रक्रिया को बल मिलेगा।


गौरतलब है कि 30 मार्च को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने झारखंड पुलिस की मदद से धनबाद जिले के गोविंदपुर में एक फ्लैट में छिपे अनुज कनौजिया को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान एक यूपी एसटीएफ दारोगा भी गोली लगने से घायल हो गया था। उसके बयान पर गोविंदपुर थाने में मुठभेड़ और हथियार बरामदगी का केस दर्ज किया गया था।

अनुज कन्नौजिया पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, फायरिंग, रंगदारी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में कुल 22 केस दर्ज थे। वह बीते चार सालों से फरार चल रहा था और उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था। गोपनीय सूचना के आधार पर STF ने उसे ट्रैक किया और आखिरकार गोविंदपुर में उसका ठिकाना पकड़ा गया।

इस मुठभेड़ की जांच के दौरान पुलिस को अनुज के कुछ और सहयोगियों के बारे में भी सुराग मिले हैं। अब इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच की कमान सीआईडी को सौंपे जाने के बाद नए खुलासे होने की संभावना है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !