Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-31

Land Dispute In Giridih:गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर खूनी झड़प, 5 घायल

 Land Dispute In Giridih:गिरिडीह से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां देवरी थाना क्षेत्र स्थित खोजाटोल गांव में गुरुवार को जमीन विवाद ने खूनी खेल में बदल गया।बता दे जब गुरुवार को दो पक्षों के बीच गहराता तनाव अंततः एक हिंसक झड़प में बदल गया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान लाठी-डंडों के साथ तलवार और भाले तक चले।वही घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।इस हिंसक झड़प में घायल हुए लोगों में कुनी महथा (60), सुखनी देवी (55), संजय महथा (38), कौशल्या देवी (55) और गुंजा कुमारी (16) शामिल हैं।खूनी झड़प के बाद सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहाँ उनका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में से कुनी महथा और सुखनी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पूरे घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला रहा था 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !