Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-04

Monsoon Season Adjourned Indefinitely: शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड विधानसभा में शोक, मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित

Monsoon Season Adjourned Indefinitely: गुरु शिबू सोरेन के निधन के खबर आने के बाद विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई, सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज का ये दिन हम सभी के लिए अत्यंत दुख और शोक का दिन है।


झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले जननेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा झारखंड शोकाकुल है। सोमवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही एक शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई, जिसमें शिबू सोरेन के राजनीतिक, सामाजिक और जनआंदोलन के योगदान को याद किया गया। जैसे ही अध्यक्ष ने शोक प्रस्ताव पढ़ा, सदन "शिबू सोरेन अमर रहें" के नारों से गूंज उठा और पूरे सदन ने उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी। 


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता थे, बल्कि झारखंड की आत्मा और संघर्ष की पहचान थे। उन्होंने उन्हें झारखंड की राजनीति का "मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ" बताया। 

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने भावुक शब्दों में कहा कि शिबू सोरेन एक विचारधारा थे, जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष किया। इस भावनात्मक माहौल में विधानसभा के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है और 4 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !