Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-04

Palamu Police: प्रेम प्रसंग में दोहरी हत्या, पाँच अभियुक्तों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी, अपराधी गिरफ्तार

Palamu Police: दिनांक 03.08.2025 को संध्या करीब 06:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूर्णी टरिया स्थित एक कुएं में एक युवक एवं एक युवती का शव पाया गया है। तत्परता से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई

1. सुभाष कुमार उर्फ कारू सिंह, उम्र 22 वर्ष, पिता - बिरेन्द्र सिंह, ग्राम - भण्डरा, थाना - तरहसी, जिला - पलामू
2. विभा कुमारी, उम्र 21 वर्ष, पिता - उपेन्द्र महतो, ग्राम - पूर्णी टरिया, थाना - तरहसी, जिला - पलामू

घटनास्थल पर मृत्यु समीक्षात्मक रिपोर्ट एवं अन्य प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक सुभाष के भाई जयप्रकाश कुमार के लिखित आवेदन पर तरहसी थाना कांड सं. 67/2025, दिनांक 04.08.2025, धारा 103(1)/238/3(5) B.N.S. 2023 के अंतर्गत निम्न अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

1. उपेन्द्र महतो
2. जनेश्वर महतो
3. विमलेश महतो उर्फ राजेश महतो
4. राकेश महतो (सभी पिता - रामदास महतो)
5. कलावती देवी, पति - उपेन्द्र महतो (सभी निवासी - ग्राम टरिया, थाना - तरहसी, जिला - पलामू)

अनुसंधान के दौरान चौंकाने वाले खुलासे

प्राथमिकी अभियुक्त उपेन्द्र महतो एवं कलावती देवी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उनकी पुत्री विभा कुमारी का मृतक सुभाष कुमार के साथ प्रेम संबंध था। लगभग डेढ़ माह पूर्व परिजनों द्वारा दोनों को समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन संबंध जारी रहने पर, दिनांक 01.08.2025 को रात्रि में योजनाबद्ध तरीके से विभा को बहला कर सुभाष को बुलवाया गया, और फिर पिता, मां और चाचा लोगों द्वारा दोनों की हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से दीपन महतो के कुएं में फेंक दिया गया।

1. हत्या में प्रयुक्त लाठी एवं लोहे का छड़
2. मृतक का मोबाइल फोन

छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी / कर्मी

1. पु०अ०नि० आनन्द राम, थाना प्रभारी, तरहसी
2. पु०अ०नि० मनिन्द्र कुमार शर्मा
3. स०अ०नि० संजय कुमार
4. आरक्षी 1836 परशुराम रवि
5. आरक्षी 640 घनश्याम उराँव
6. चालक आरक्षी मनोज कुमार यादव

पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि किसी को इस कांड से संबंधित कोई सूचना हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्रवाई जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !