Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-04

Shibu Soren Tribute Congress: गुरुजी शिबू सोरेन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी न्याय और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। इतिहास उनका सदैव ऋणी रहेगा।

वहीं, कांग्रेस के नेता विपक्ष राहुल गांधी भी सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे और शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन को आदिवासी अधिकारों के प्रणेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

गौरतलब है कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनका योगदान आदिवासी समाज और झारखंड के राजनीतिक इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !