Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-07

Illegal Quartzite Mining Saraikela: सरायकेला में अवैध क्वार्टजाइट खनन पर प्रशासन का एक्शन, जेसीबी और ट्रक जब्त

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त के निर्देश पर नीमडीह थाना अंतर्गत झिमरी क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे क्वार्टजाइट खनन की सूचना मिलने पर जिला खनन विभाग और नीमडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर अवैध खनन के पुख्ता सबूत मिले। वहां से क्वार्टजाइट खनिज से लदे ट्रक और खनन कार्य में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया। प्रशासन द्वारा मौके पर ही खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू की गई।

जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि खनन बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति के किया जा रहा था। इस गंभीर उल्लंघन के चलते भूमि स्वामी, खनन का अनुबंध धारक तथा इस अवैध खनन में शामिल अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि खनन माफिया को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और जिले में अवैध खनन की किसी भी गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा। इस संबंध में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई प्रगति पर है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !