Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-07

Heavy rain in Adityapur: आदित्यपुर में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न, कार पानी में डूबी, नगर वासियों का हाल बेहाल

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव एक बड़ी समस्या बन चुकी है। 1 घंटे से अधिक की बारिश में नगर निगम क्षेत्र के कई छोटे -छोटे इलाके  तालाब में तब्दील हो जाते है। स्कूली बच्चे, पुरुष, महिलाएं एवं बुजुर्ग को कई सारे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

ऐसा ही नजारा कई स्थान में देखने को मिला

सूरज मोड़ के समीप एक महंगी कार जल जमाव के चपेट में आ गई। बारिश रुकने तक कार पानी में फंसी रही। जिसे कुछ स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। इस दौरान कई अन्य कार एवं मोटरसाइकिल जल जमाव के चपेट में फंसने से बची।

हालांकि, कुछ देर बाद एक स्कूली छात्र अपने पेरेंट्स के साथ उसी स्थान से सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह भी जल जमाव में जा गिरी। जहां उसके पेरेंट्स द्वारा पानी से बाहर निकाला गया।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के निर्मल नगर में भी यही हाल देखने को मिला, जहां मांझी टोला से होकर गुजरने वाली नाली का पानी निर्मल नगर से निकासी नहीं होने के कारण गंदी नालियों का पानी कई घरों में घुस चुका है। सामानों को क्षति पहुंचने के साथ रहने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।


जल जमाव होने के कारण कई घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, जल जमाव के कारण मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या बढ़ गई है, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने लगी है। 

आदित्यपुर नगर निगम को जल निकासी व्यवस्था में सुधार करने और नियमित नालियों की साफ-सफाई करने की आवश्यकता है। इससे जल जमाव की समस्या का समाधान हो सकता है और लोगों को राहत मिल सकती है। अगर ससमय इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !