Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-08

Adityapur crime news: आदित्यपुर पुलिस ने पीतल बुश चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशन में आदित्यपुर थाना पुलिस ने पीतल बुश चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्रॉस लिमिटेड कंपनी से चोरी हुए सामान के मामले में तीन आरोपियों—निरंजन कुमार, सुशील महतो उर्फ झंटु और सफीक पालोयान—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 100 बड़े साइज और 200 छोटे साइज के पीतल बुश बरामद किए। पूछताछ में तीनों ने चोरी और चोरी का सामान बेचने की बात कबूल की।

इस कार्रवाई में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पुलिस अवर निरीक्षक आलम चांद महतो, पुलिस अवर निरीक्षक सुधांशु कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा और चोरी का माल बरामद किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !