• 2025-08-15

Jharkhand Weather: मौसम केंद्र ने 19 अगस्‍त के लिए जारी क‍िया येलो अलर्ट, जानें असर

Jharkhand: झारखंड में मानसून कमजोर हो गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। आने वाले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 19 अगस्‍त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 अगस्‍त, 2025 को दी। कुछ जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 16 अगस्‍त को राज्‍य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 17 से 21 अगस्‍त तक राज्‍य में अनेक जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 16 से 19 अगस्‍त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां के ल‍िए येलो अलर्ट
केंद्र के अनुसार 19 अगस्‍त को राज्‍य के दक्षिण भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।