Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-22

Jamshedpur DDC Inspection: उप विकास आयुक्त ने कालापाथर पंचायत में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान ने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी।


निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने कालापाथर पंचायत के सबर टोला में प्रधानमंत्री जनमन और अबुआ आवास योजना के तहत हो रहे आवास निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित आवास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि लाभुकों को जल्द अपने घर का लाभ मिल सके।


डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी पात्र परिवारों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि लंबित सभी घरों की सूची तैयार कर साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

इसके अलावा उन्होंने अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, पंचायत सचिव, जिला आवास समन्वयक, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि निरीक्षण के बाद योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार तेज होगी और पात्र लाभुकों को समय पर सुविधाएं मिलेंगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !