Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-23

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट पर

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश ने स्थिति गंभीर बना दी है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


प्रशासन ने कहा है कि नदियों के तटीय इलाके और डूब क्षेत्र के लोग नदी किनारे न जाएं और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें।


स्वर्णरेखा नदी (मानगो ब्रिज साइट) का जलस्तर इस समय 122.06 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 121.50 मीटर है। वहीं, खरकई नदी (आदित्यपुर ब्रिज साइट) का जलस्तर 131.60 मीटर पहुंच गया है, जो इसके खतरे के निशान 129 मीटर से काफी ऊपर है।

जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !