Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-23

CM Criminal Background: सरकार का नया बिल, ADR रिपोर्ट-CM की आपराधिक पृष्ठभूमि पर गरमा सकती राजनीति, जाने किन-किन मुख्यमंत्री के हैं, आपराधिक मामले

CM Criminal Background: देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानी 40% मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 10 यानी 33 फीसदी पर हत्या की कोशिश, किडनैपिंग और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर केस हैं।


तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी पर सबसे ज्यादा 89 मामले दर्ज हैं। चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है।

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब सरकार तीन बिल लाई है, जिनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिन की हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद के लिए अयोग्य मान लिया जाएगा।

ADR ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के हलफनामों का एनालिसिस करके यह रिपोर्ट तैयार की है। डेटा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर हलफनामों से लिया गया है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) रिपोर्ट के अनुसार, देश में आपराधिक छवि वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ कुल 89 केस दर्ज हैं, जो देश के किसी भी अन्य मुख्यमंत्री से कहीं अधिक हैं।

इस सूची में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन हैं, जिनके खिलाफ 47 मामले दर्ज हैं. वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू तीसरे नंबर पर हैं, जिन पर 19 केस दर्ज हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर 13 और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 4-4 मामले बताए हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ 2 और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ 1 मामला दर्ज है।
Weather