Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-25

Inutc National President : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी का जमशेदपुर आगमन, सोनारी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी का जमशेदपुर आगमन हुआ। उनके साथ कांग्रेस सांसद तारिक अनवर भी शहर पहुंचे। इन दोनों नेताओं का आगमन यहां आयोजित इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइन एंड इंजीनियरिंग एम्प्लाइज फेडरेशन की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए हुआ है।

सोनारी एयरपोर्ट पर नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुनु ने गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत के बाद यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुनु ने जी. संजीवा रेड्डी को यहां के औद्योगिक हालात और मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने यूनियन की गतिविधियों और अब तक उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी।

इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टाटा वर्कर्स यूनियन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में यूनियन का संचालन बेहद सशक्त और संतुलित तरीके से किया जा रहा है। मजदूरों के हित में जो कार्य हो रहे हैं, वह देशभर की यूनियनों के लिए प्रेरणा का काम करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !