Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-25

Teej Market Is Decorated:तीज की बाजार सजी,जमशेदपुर में महिलाएं कर रही हैं खूब खरीदी

Teej Market Is Decorated:पूरे देश में कल तीज धूम धाम से मनाया जाएगा।तीज का व्रत हिन्दू धर्म में विभिन्न समाजों की महिलाओं द्वारा की जाती है।इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु के लिए व्रत रख कर भगवन शिव और पार्वती की पूजा करती है। सुहागन महिलाएं दुल्हन की तरह इस दिन सजती संवरती है , और निर्जला उपवास रखती है।वही महिलाओं को शॉपिंग कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है।जहां जमशेदपुर में तीज की बाजार सज चुकी है, और महिलाएं खूब खरीदी कर रही हैं। सप्ताह भर पहले से ही बाजार में महिलाओं की रौनक देखने को मिल रही है। वे अपने लिए विभिन्न प्रकार की चीजें खरीद रही हैं, जैसे कि साड़ी, लहंगे, ज्वेलरी, और मेकअप की सामने।
बाजार में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं, जिनमें महिलाओं को आकर्षक करने वाली चीजें रखी है। खास कर कपड़ों,चूड़ी मेकअप और मेहंदी के दुकानों में भीड़ देखने को मिली ।महिलाओं ने बताया कि वे तीज के अवसर पर अपने लिए विभिन्न प्रकार की चीजें खरीदना पसंद करती हैं, और इस साल की बाजार में उन्हें विभिन्न प्रकार की चीजें उपलब्ध हो रही हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !