Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-26

Jamshedpur News: SMART-PDS को लेकर टाउन हॉल सिदगोड़ा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला, अनुभाजन क्षेत्र के पीडीएस संचालक हुए शामिल

Jamshedpur News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाल व पीला कार्डधारकों तथा ग्रीन राशन कार्डधारकों को अब पीडीएस दुकानों में राशन लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों में सितंबर माह से स्मार्ट पीडीएस की व्यवस्था लागू की जा रही है। इस पहल के तहत जिले की सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों की ई-पॉस मशीनें टू-जी से अपग्रेड होकर फोर-जी नेटवर्क आधारित हो जाएंगी।

 इसी क्रम में टाउन हॉल, सिदगोड़ा में अनुभाजन क्षेत्र के सभी पीडीएस संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी तथा प्रशिक्षणदाताओं ने उपस्थित संचालकों को स्मार्ट पीडीएस प्रणाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान डीलरों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने बताया कि फोर-जी नेटवर्क आधारित पॉस मशीनों के उपयोग से राशन वितरण की प्रक्रिया और तेज तथा सुगम होगी। लाभुकों को अब मशीन में अंगूठा लगाने के तुरंत बाद सत्यापन हो जाएगा, जिससे उन्हें समय की बचत होगी। साथ ही यह व्यवस्था पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित करेगी। 

प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से सभी संचालकों को फोर-जी पॉस मशीनों के उपयोग, रखरखाव और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीडीएस संचालकों से अपील किया गया कि वे लाभुकों को नई व्यवस्था की जानकारी दें तथा सभी कार्डधारकों को स्मार्ट पीडीएस के लाभों से अवगत कराएं, ताकि व्यवस्था का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंच सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !