Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-29

Breaking News: पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी समेत 9 लोग दोषी करार, 30 अगस्त को CBI कोर्ट में फैसला

Ranchi: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का और रांची के तत्कालीन एलआरडीसी कार्तिक कुमार प्रभात समेत 9 लोगों को दोषी करार दिया गया है. सीएनटी एक्ट के उल्लंघन मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है. यह मामला 15 साल पुराना जमीन घोटाला मामला का है.
बड़े पैमाने पर खरीदी गई थी जमीन
सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक प्रियांशु सिंह ने इस केस की पैरवी की. आरोप था कि मंत्री रहते हुए एनोस एक्का ने पद का दुरुपयोग कर फर्जी पतों से आदिवासी भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त की. इसमें तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी कार्तिक कुमार प्रभात ने उनकी सहायता किया था. हालांकि, जांच में पता चला कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी गई थी.

30 अगस्त को सुनाया जाएगा फैसला
कोर्ट ने सीबीआई की तरफ से पेश किए गए सभी सबूतों को सही पाया. इसके बाद सभी आरोपियों को दोषी करार दिया. सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनकी सजा पर फैसला 30 अगस्त, 2025 को सुनाया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !