Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-01

Hemant Soren Met Lalu Yadav: पटना में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

Patna: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार पटना पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात राजद प्रमुख के आवास पर हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को अभिभावक स्वरूप मानते हुए उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार, यह भेंट केवल शिष्टाचार नहीं थी, बल्कि इसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक हालात, आने वाले दिनों की संभावित रणनीति और केंद्र की नीतियों के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता पर भी विचार-विमर्श किया गया। झारखंड और बिहार, दोनों ही राज्यों की सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी बात हुई।

ज्ञात हो कि लालू प्रसाद यादव को बिहार और देश की राजनीति में हमेशा से एक मार्गदर्शक और वरिष्ठ नेता के तौर पर देखा जाता है। वहीं, हेमंत सोरेन ने हाल के दिनों में विपक्षी राजनीति को मजबूत करने के संकेत दिए हैं। ऐसे में यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राबड़ी देवी ने भी हेमंत सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व की सराहना की। मुलाकात के दौरान आपसी रिश्तों की मजबूती और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता पर भी चर्चा हुई। इस भेंट के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे विपक्षी एकजुटता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !