Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-02

DDC Jamshedpur: उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुन, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

Jamshedpur: उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। 
नागरिकों द्वारा वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन का लंबित भुगतान, विद्यालय में नामांकन, फीस माफी, रोजगार उपलब्धता, भूमि विवाद समाधान, सड़क एवं नाली निर्माण, चौकीदार की दूसरी जारी करने, राशन कार्ड अद्यतन, आर्म्स लाइसेंस, झारखंड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का लाभ उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन दिए गए । इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों ने भी ज्ञापन सौंपा। 

उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा निर्धारित समयावधि में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !