Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-03

Jharkhand Mukti Morcha: विस्थापितों के लिए नई उम्मीद, झामुमो ने आयोग गठन के फैसले को बताया ऐतिहासिक

Jharkhand Mukti Morcha: झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजधानी रांची स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया को संबोधित किया, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कैबिनेट फैसलों को लेकर राज्य सरकार की सराहना की है और साफ किया है कि उनका संघर्ष और कमिटमेंट अब नतीजों में बदल रहा है।

 संवाददाता सम्मेलन का शुरुआत करते हुए पार्टी महासचिव ने सबसे पहले करम पर्व की शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है, इसके बाद वे सीधे कल हुई कैबिनेट बैठक के फैसलों पर आए। 

उन्होंने कहा की विस्थापन और पुनर्वास का मुद्दा झारखंड के लिए बेहद अहम है, 2001 से ही जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मुद्दे पर आंदोलन करता रहा है और आज 25 साल बाद हेमंत सोरेन सरकार ने आयोग के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है.यह निर्णय विस्थापितों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आएगा।

 उन्होंने कहा कि खनन और उद्योगों के नाम पर हमारे राज्य ने बहुत कुछ खोया है, लेकिन विकास के लिए विनाश जरूरी नहीं है.अब सरकार का फोकस पुनर्वास और न्यायपूर्ण विकास पर है.इतना ही नहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा महासचिव ने कला-संस्कृति से जुड़े फैसले का भी स्वागत किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !