Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-06

Ghatshila By-election: घाटशिला उपचुनाव, स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन होंगे झामुमो प्रत्याशी

Ghatshila: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है। स्वर्गीय विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली पड़ी इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने उनके पुत्र सोमेश सोरेन को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। झामुमो के इस निर्णय को कांग्रेस जिला कमेटी ने भी समर्थन दे दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से बहुत जल्द रांची से आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।


सोमेश सोरेन को पार्टी और गठबंधन में युवा नेतृत्व के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनकी जीत के बाद उन्हें मंत्री पद भी दिया जा सकता है। इस संभावना को देखते हुए वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और झामुमो-कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर ताबड़तोड़ कार्यक्रम कर रहे हैं।

जनसभाओं और कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान सोमेश सोरेन ने स्पष्ट किया कि वे अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा, “पापा का सपना ही मेरा सपना है। घाटशिला की जनता का विश्वास ही मेरी ताकत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। घाटशिला के विकास कार्यों को गति देना ही पापा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

झामुमो और कांग्रेस की संयुक्त रणनीति से उपचुनाव में मुकाबला रोचक होने की संभावना है। पार्टी संगठन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है। घाटशिला की जनता अब उत्सुकता से आधिकारिक घोषणा और चुनावी अभियान की शुरुआत का इंतजार कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !