जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र स्थित वन विभाग के पार्क में शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान सतीश चौधरी (लगभग 40 से 42 वर्ष) के रूप में उसके पत्नी ने की। सतीश कुंवर बस्ती का निवासी था और अपने परिवार के साथ वहां रहता था।                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                
                                
                                
                                
                                
                                          
  
 
                                     
                                                            
                                     
                
           
              
       
पुलिस ने बताया कि सतीश चौधरी सुबह घर से निकला था, लेकिन दोपहर होते-होते उसकी लाश वन विभाग के पार्क में पेड़ से लटकी मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनका पति नशे का आदि था। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह समय-समय पर शराब के नशे में रहते थे और अक्सर घर में लड़ाई-झगड़े करते थे। आज सुबह भी घर से बाहर निकला था, लेकिन देर तक लौटकर नहीं आया। बाद में यह हृदयविदारक दृश्य सामने आया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सतीश चौधरी राज मिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शव को सुरक्षित रखकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वास्तव में आत्महत्या है या किसी साजिश का हिस्सा।