Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-09

Tata Motors Fraud:फर्जी ईमेल से टाटा मोटर्स अधिकारियों को बदनाम करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े क्या है पूरा मामला

Tata Motors,:जमशेदपुर में एक बार फिर बड़ा फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है।जहां आज जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में टाटा मोटर्स अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ झूठी शिकायतें भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीनों से अज्ञात ईमेल आईडी के माध्यम से टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारियों और विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को से जुड़े पदाधिकारियों के खिलाफ लगातार झूठी शिकायतें और फर्जी फोटो भेजी जा रही थीं। इसके पीछे का मकसद यही था कि पदाधिकारियों की छवि बिगड़ी जा सके और कार्य में बाधा उत्पन्न किया जाए।बता दे आरोपी का नाम रमेश कुमार सिंह है, जो टेल्को ऑफिसर्स कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में मैनेजर है।
कई सारे नाम आए सामने 

इन फर्जी शिकायतों का सबसे अधिक असर इन व्यक्तियों की छवि और कार्यक्षेत्र पर पड़ा।मानस कुमार मिश्रा टाटा मोटर्स से सेवा निवृत एवं विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को के चेयरमैन (अध्यक्ष)। वी०एन० सिंह, टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी। विष्णु दीक्षित ,टाटा मोटर्स वरिष्ठ अधिकारी एवं सचिव, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय।
 रजत सिंह , टाटा मोटर्स वरिष्ठ अधिकारी।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी 

पूरे मामले की पूछताछ में रमेश सिंह ने स्वीकार किया कि वह यह सब राजेश कुमार दास (पूर्व महाप्रबंधक, विधि विभाग, टाटा मोटर्स) के निर्देश पर कर रहा था। वही साइबर थाना, जमशेदपुर ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और शामिल अन्य लोगों की भी गहन जांच कर रही है।इस तरह के मामले से पूरे टाटा मोटर्स अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन का माहौल खबर होता है, और धीरे धीरे लोगों का भरोसा भी टूटने लगता है।बड़ा सवाल ये भी है कि इतनी बड़ी बड़ी कंपनियों में ऐसा घटना घट रहे है तो छोटी कंपनियों की क्या स्थिति होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !