Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-11

Saraikela Police Pre-cultivation Drive: सरायकेला पुलिस का प्री-कल्टीवेशन ड्राइव, अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए जागरूकता अभियान

सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा वर्तमान फसलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

जागरूकता अभियान के तहत कुचाई, खरसावां, ईचागढ़ और चौका थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को अफीम के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा पिछले फसलीय वर्ष 2024-25 में 678.96 एकड़ क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती का विनष्टीकरण किया गया था। 

कुचाई, खरसावां, कांड्रा, चौका और ईचागढ़ थाना क्षेत्र अफीम की अवैध खेती से प्रभावित हैं। सितम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से प्रभावित पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संबंधित थाना प्रभारी, सीओ/बीडीओ, वन विभाग के कर्मी, कृषि विभाग के कर्मी और अन्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के स्तर से नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

NDPS अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है और धारा 47 के तहत नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय विद्यालयों और सिविल सोसाईटी के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई जा रही है। पूर्व में विनष्ट क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है ताकि आगामी फसलीय वर्ष में अफीम की अवैध खेती न हो। 

लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती और सरकारी योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक करना और अफीम की अवैध खेती पर अंकुश लगाना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !